कमर की चर्बी घटाने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 13:23

कमर की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए डाइट: फाइबर से भरपूर और कम सोडियम का सेवन करने से आपको अतिरिक्त वसा और पानी का वजन जो कमर के आस-पास है उसे कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ फूड ऐसे हैं जो तेजी से वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जैसे एवोकाडो, पूरी तरह उबले हुए अंडे, पत्तेदार सब्जिया, ब्रोकोली और फूलगोभी, शकरकंद, सेलमन, टून, मछली और चिकन ब्रेस्ट।

पानी ज्यादा पीएं: कमर की चर्बी को कम करने के लिए पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। पानी बॉडी से यूरिन के जरिए टॉक्सिन बाहर निकालता है और पेट को साफ करता है। पानी पीने से आपको भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं।

ग्रीन टी का सेवन करें
ग्रीन टी बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही साथ इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। इसका यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करते हैं तो ये कमर के आस-पासकी चर्बी को भी कम करने में लाभदायक मानी जाती है। साथ ही साथ ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है।

अच्छी डाइट लें
आपकी डाइट एक मह्त्वपूर्ण रोल निभाती है। यदि वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं और कमर में जमा हुई चर्बी को भी कम करना चाहते हैं तो आपको खाने-पीने में बहुत ध्यान सेने की जरूरत होती है। जंक फूड्स,कोल्ड ड्रिंक्स,ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने को कटौती करना चाहिए। और डाइट में हरी सब्जियां,एक गिलास दूध,फल और नट्स को शामिल करना चाहिए। ये आपके वजन को भी नियंत्रित्र करेंगें। साथ ही साथ आप फिट भी रहेंगें।

बीन्स का सेवन शरू करें
बीन्स पेट की चर्बी को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से काफी समय तक आपको भूख नहीं लगती है। वहीं आपका पेट भी भरा हुआ रहता है जिससे कि आप ज्यादा देर तक दूसरी चीजों को खाने से अवॉयड करेंगे। ये कमर में जमी हुई फैट को कम करने में तो आपकी मदद करेगा ही। और आपको फिट भी रखेगा।रनिंग करें
रनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। रोजाना यदि आप रनिंग करेंगें तो ये कमर के आस-पास की जमा हुई चर्बी को कम कर देगा और वहीं आपका वजन भी कम होगा। ये आपके कैलोरी को बर्न करने में आपकी मदद करेगा। इसलिए रनिंग जरूर करें।

स्विमिंग जरूर करें
स्विमिंग को सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। स्विमिंग आपको जांघों,कूल्हों और पेट से जमे हुए फैट को कम करने में मदद करता है। इसलिए स्विमिंग को आप अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

मीठी चीजों और कोल्डड्रिंक्स से करें परहेज: यदि आप कमर के आस-पास जमा हुई चर्बी को कम करता चाहते हैं तो मीठे चीज़ों और कोल्डड्रिंक्स के सेवन को कम कर दें। मीठी चीजें और कोल्डड्रिंक का सेवन करने से बॉडी में कैलोरी ज्यादा बढ़ जाती है जो फैट के रूप में सामने आता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info